छुआ था उस ने
इक बार रुमाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
इश्क़ होता है
ब-ख़ुदा कमाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
उस इक
हादसे ने
मेरी ज़िंदगी ही
बदल दी
तुम को है मालूम ?
था कौन सा वो साल ?
आज भी
सँभाल रक्खा है
मोहब्बत वो
मुझ से करती थी
ना करती थी
ख़ुदा जाने
मगर जिस तरह
पूछती
वो मेरा हाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
मोहब्बत को
तरसते हो तुम
तो सुनो
क़ुसूर क्या है
उस का
समझ नहीं पाए
तुम
उस का सवाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
गर्दिशों में चल रही
मगर गुज़र रही
ज़िंदगी कहाँ
इतनी आसां
किस को है ख़बर
कौन पूछता अब हाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
बेख़ुद हम
बेख़ुद वो
बताओ ज़रा
क्या करें हम
इस बात का
हर घड़ी होता मलाल
आज भी
सँभाल रक्खा है
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
