हर बात में मेरी अब कमी निकालो तुम,
क़िस्सा मेरे प्यार का ख़ूब उछालो तुम।।
चलो तुम्हारा ये सितम भी मंज़ूर है हमें,
पर साँचे में मेरे अब ख़ुद को ढालो तुम।।
बात-बात में तोहमत चलो कोई नहीं पर,
ये हुनर कभी ख़ुद पे भी आज़मालो तुम।।
निकालती हो ऐब ढूँढ़-ढूँढ़ कर मुझ में,
यार कभी ख़ुद को भी तो खंगालो तुम।।
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
@haneefshikohabadi

