वो पहली नज़र का प्यार था

ये दिल जिस में गया हार था

मोहब्बत का गर्म बाज़ार था

बस चाहत का इंतिज़ार था


वो पहली नज़र का प्यार था...।।

वो पहली नज़र का प्यार था...।।


एक झलक पाने को तरस रहीं थीं आँखें

जाने क्यूँ दीदार को मचल रहीं थीं आँखें

वो जिस्म की ख़ुशबू रूह में समा रही थी

मैं पास आ रहा था पर वो दूर जा रही थी


छाया उस का ऐसा ख़ुमार था,

वो पहली नज़र का प्यार था...


सुकूँ छिन रहा था ज़िंदगी आज़मा रही थी

इक टीस उठ रही थी चाहत रुला रही थी

हम ख़्यालों में उस के डूब रहे थे

और ख़ुद को तो हम भूल रहे थे


दिल पे उसी का हो रहा इख़्तियार था,

वो पहली नज़र का प्यार था..........।।


अब आगे की बारी थी

बिन उस के ज़िंदगी भारी थी

दर्द उठ रहा था और बस

एक ही ख़्वाहिश हमारी थी


कर रहा मैं उस का इंतिज़ार था,

वो पहली नज़र का प्यार था......।।


पंछी थे हम प्यार के देख के

उस को निहार रहे थे,

वो जा रही थी घर अपने

हम उस को पुकार रहे थे ।।


छाया इश्क़ का ऐसा ख़ुमार था,

वो पहली नज़र का प्यार था.....।।

ये दिल जिस में गया हार था,

वो पहली नज़र का प्यार था.....।।


~#हनीफ़_शिकोहाबादी