तुम कभी आओगे

तो उस से मिलाऊँगा

हाल उस का तुम्हारी

आँखों को दिखाऊँगा


जिस सिम्त भी गुज़र जाओगे

न मालूम कितने और पाओगे


वो कह नहीं पाते

हम सुन नहीं पाते

वो आ नहीं पाते

हम मिल नहीं पाते


टकराते अपने मुक़द्दर से

समाज में मिलती ठोकर से

हर बात को अपनाते हैं,

साथ सभी का निभाते हैं


ग़रीबी ज़िंदगी का

सलीका नहीं बदलती

ये एक तरीक़ा है

तरीक़ा नहीं बदलती


ज़िंदगी में उलझनें होती हैं

बहुत मुश्किलें होती हैं


"""""

सरकार बदल जाती है

हम वैसे ही रहते हैं

लोग मर-मर कर जीते हैं

हम इस को समाज कहते हैं


"""""

ये कैसी विडंबना है

यहाँ इन का जीना मना है

कहाँ जा रहे

बस लोगों को लुभा रहे


कब संभलना होगा

ऐसे कब तक चलना होगा

अब आगे बढ़ना होगा

अब कुछ तो करना होगा

कुछ तो करना होगा….......।।।।


~ #हनीफ़_शिकोहाबादी


~ @haneefshikohabadi