बहुत देर तक प्यासा ही रहा,
एक पक्षी था उड़ नहीं पाया,
हताशा मन में, मजबूर हुआ,
अपनो की ख़ातिर दूर हुआ ।।
तलाशता अपना आशियाना,
अब घर नहीं उसका ठिकाना ।।
सोचा अब तक कर नहीं पाया,
हालात से अपने लड़ नहीं पाया ।।
ढूँढ़ता अपनी खोई ज़मीं,
खोया आसमाँ,
कुछ बचा नहीं,
लुट चुका है सारा जहाँ ??
अब क्या कुछ अच्छा हो पाएगा...??
जो देखा सपना सच्चा हो पाएगा...??
अब क्या कोई अपनाएगा
ख़्वाब उस का सजाएगा,
कौन है यहाँ ऐसा जो
मोहब्बत उस पे लुटाएगा
आगे•••
इक उम्मीद सदा रहती है
जिस ओर वफ़ा रहती है
टूटी रस्सी तो क्या हुआ
साथ मिरे दुआ रहती है
और•••
याद रखो सच्चाई काम आती है
की हुयी अच्छाई काम आती है
बस हौसला रखना मुश्किलों में
"माँ" की परछाई काम आती है
सोचो•••
इक ख़्वाब तूटने से क्या होगा
यूँ ही मायूस बैठने से क्या होगा
कुछ पाना है तो कोशिश करो
किसी को कोसने से क्या होगा
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
@haneefshikohabadi

