वो तन्हाई का सफ़र
वो रुस्वाई का सफ़र
ज़िंदगी एक है दर्द अनेक हैं
तय करता हुआ
मुसाफ़िर मौत का सफ़र
हर दर्द से वाकिफ़ हो रहा है,
हर पल अपना जीवन खो रहा है।।
उस को तो मुसीबत ने पाल रक्खा है,
दर्द उस ने किस तरह संभाल रक्खा है।।
मुफ़्लिसी उस को जीने नहीं देती,
ज़ख़्म उस के कभी सीने नहीं देती।।
एक दर्द उस के दिल में बैठा है,
वो ज़िंदा है पर खटिया पे लेटा है।।
वो कैसे जीवन अपना गुज़ारे,
आज फिर भूके हैं घर उस के सारे।।
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
@haneefshikohabadi

