निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर,

महसूस तब दर्द हुआ उन का मुझ को बेहतर ।।

अब तक दूर से तमाशा देखा करता था,

देख के सब अक्सर मैं रोया करता था ।।


कोई कुछ भी ना कहता था,

कोई कुछ भी ना कहता है ।।

ये तमाशा ऐसे ही चलता था,

ये तमाशा ऐसे ही चलता है ।।


कैसे निकले और कितनों से बचकर.......।

निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर...।।


क्या तुम को भी उन का ये दर्द नहीं दिखता है

अफ़्सोस यहाँ सब चुप हैं कोई कुछ ना कहता है ।।

हाय! हम कैसे-कैसे इंसान बन रहे हैं,

अपनी ही नस्लों को तबाह कर रहे हैं ।।


वो भी ऐसा कहते थे,

हम भी ऐसा कहते हैं ।।

वो भी तन्हा होते थे,

हम भी तन्हा होते हैं ।।


इस दंदल से निकले किस राह पे चलकर....।

निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर...।।


याद रखो मगर बेटी नहीं तो हम नहीं,

हम को इस बात का ज़रा भी ग़म नहीं ।।

हमें तो उन की अश्मिता से खिलवाड़ करना है,

पल-पल हर-पल ज़ुल्म उन पे बेहिसाब करना है ।।

समाज में कुछ ऐसे तत्व घूमते थे,

समाज में कुछ ऐसे तत्व घूमते हैं ।।

बेटी तब भी बद निगाह से देखते थे,

बेटी अब भी बद नज़र से देखते हैं ।।


होता है कैसा ज़ुल्म और कितना बढ़कर....।

निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर...।।


अब कहाँ जाएगी ये दुनिया मालूम नहीं,

कितना ज़ुल्म ढाएगी ये दुनिया मालूम नहीं ।।

'हनीफ़' हर साँस उस की अब घुट रही है,

बिटिया हर दम नया उजाला खोज़ रही है ।।


सब को अपनी मोहब्बत की बीमारी थी,

सब को अपनी मोहब्बत की बीमारी है ।।

बेटियों की चिंता यहाँ किसको प्यारी थी,

बेटियों की चिंता यहाँ किसको प्यारी है ।।


अब न कोई पुकारे इसे गुड़िया कहकर....।

निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर...।।


पैदा हो गए समाज में अब कैसे-कैसे भेड़िये,

ऐसे लोगों की निगाह से उसको दूर ही रखिये ।।

इनके घिनोपन पन पर शैतान भी मुँह छिपाए,

ऐसे लोगों के पैदा होते ही ख़ुदा इनको उठाए ।।


या ख़ुदा तू दे सज़ा इन को बद से बदत्तर.....।

निकला घर से एक दिन मैं लड़की बनकर.....।।


~#हनीफ़_शिकोहाबादी



Twitter - @Er_Wr_Haneef

Fb/insta - @haneefshikohabadi