जब हम मोहब्बत में होंगे

लोग भी तब दहशत में होंगे

दुनिया जब देखेगी

कमबख़्त हमें कहेगी

एक तमाशा होगा


फिर कुछ तो लोग कहेंगे


जब हम टूट रहे होंगे

अपने हम से रूठ रहे होंगे

ज़माने के सताए हुए

सिसकियाँ भर रहे होंगे


तब बदनामी की साज़िश होगी

और हमारी आज़माइश होगी

मोहब्बत तो बस ज़िंदगी चाहेगी

क्या मुकम्मल ये ख़्वाहिश होगी


चाहे जिस मोड़ से गुज़रेंगे

वहाँ कुछ तो लोग कहेंगे...।।।।


~ #हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️


Twitter --@Er_Wr_Haneef


Fb/insta/other-@haneefshikohabadi