किसी कोने में आज भी दिल के इक आवाज़ आती है,
लगता है कोई बोल रहा और धड़कन थम सी जाती है ।।
मैं जिस को महसूस करता हूँ क्या वो भी करती होगी ?
बस यही सोच-सोच कर मेरी सारी रात गुज़र जाती है ।।
हम अपने एहसास ख़ुद से ही दबाने लग जाते हैं,
ऐ दिल क़ाबू में रहा कर लोग तो बस मन बहलाते हैं ।।
सच्चा यार नहीं मिलता झूट पे ज़िंदा हैं बाज़ यहाँ पे,
तुम ख़ुद को बचा के रखना लोग तो ज़िंदा दफ़नाते है ।।
~ #हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️
Twitter @Er_Wr_Haneef
Fb/insta/other @haneefshikohabadi


