जो गुज़र गये हैं लम्हे, अब उन्हें भूल जाओ,

ना तुम उसे याद करो, ना तुम उसे याद आओ ।।

बची है जो ज़िन्दगी अब उसे हँस कर गुज़ारलो

फिर चलो ज़रा ठहर कर और उसको संभाल लो ।।

हुई जो खतायें अंजाने में उन्हें क्यूँ याद करते हो,

क्यूँ तुम उससे मिलने की अब फर्याद करते हो ।।

अब तुम एक नई जिंदगी की शुरुआत कीजिये,

जो बन गया तुम्हारा वफ़ा उसके साथ कीजिये ।।

तुम्हारे इस त्याग को 'हनीफ़' दुनिया याद रखेगी,

याद कर तुम्हें अपनी ज़िदंगी नहीं बर्बाद करेगी ।।

✍️#हनीफ़_शिकोहाबादी

Twitter