ज़िंदगी यूँ अश्कों से भर जाएगी,
जब याद आएगी ख़ुशी मर जाएगी ।।
आज नहीं तो कल फ़ना होना है,
तमाम उम्र ऐसे ही गुज़र जाएगी ।।
उम्र के हर मोड़ पर चलते रहना,
जो रुक गए ज़िंदगी ठहर जाएगी ।।
अपने एहसास लफ़्ज़ों में ढाल दे,
शायरी ख़ुद-ब-ख़ुद निखर जाएगी ।।
समझती है मोहब्बत इक गुनाह है,
मोहब्बत करेगी तो सँवर जाएगी ।।
#हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️
Twitter--@Er_Wr_Haneef
Fb/Insta--@haneefshikohabadi


