जो गुज़र गए हैं लम्हे, अब उन्हें भूल जाओ,
ना तुम उसे याद करो, ना तुम उसे याद आओ ।।
बची है जो ज़िंदगी अब उसे हँस कर गुज़ारलो,
फिर चलो ज़रा ठहर कर और उसको संभाल लो ।।
हुई जो ख़ताएँ अंजाने में उन्हें क्यूँ याद करते हो,
क्यूँ तुम उससे मिलने की अब फर्याद करते हो ।।
अब तुम एक नई जिंदगी की शुरुआत कीजिए,
जो बन गया तुम्हारा वफ़ा उसके साथ कीजिए ।।
तुम्हारे इस त्याग को 'हनीफ़' दुनिया याद रखेगी,
याद कर तुम्हें अपनी ज़िदंगी नहीं बर्बाद करेगी ।।
#हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️
Twitter--@Er_Wr_Haneef
Fb/Insta--@haneefshikohabadi


