थोड़ी सी फ़ुर्सत निकाल लोगे,
दिल बहल जाएगा,
ज़रा सा हम को संभाल लोगे,
दिल बहल जाएगा।।
कट जाएगी हँसते-मुस्कुराते
हुए ज़िंदगी हमारी भी,
इधर जो मुहब्बत उछाल दोगे,
दिल बहल जाएगा।।
चुभ ना सके काँटों की तरह
सीने में जो हमारे,
कुछ ऐसा तुम जो सवाल दोगे,
दिल बहल जाएगा।।
~ #हनीफ़_शिकोहाबादी
@haneefshikohabadi

