““
जो जुर्म करेगा संसद में
जो हक़ होगा
सज़ा पाएगा।।
सबूत छिपा दिए जाएँगें
और फ़ैसला
कोर्ट सुनाएगा।।
गवाहों को मोहलत दी जाएगी
और मुल्ज़िम
जश्न मनाएगा।।
पर जुर्म तो जुर्म ही रहेगा
आख़िर कितना
छिपाया जाएगा।।
””
बुज़ुर्गों से सुना था
टुकड़ों में बाँटे जाआगे
मुल्क में ऐसा दौर भी आएगा।।
हर हिस्से के बँटवारे पे
आतुर इंसाँ होगा कि
क्या पहना क्या खाया जाएगा।।
मंहगी हो जाएगी
दाल, सब्ज़ी हर इक शय,
आदमी ख़रीदने से कतराएगा।।
चलना-फिरना और
खाना-पीना हो जाएगा दूभर
हर इक इंसाँ ही पछताएगा।।
इतना सब कुछ होगा
जब भी देगा बातिल का साथ
कि इंसाँ नहीं घबराएगा।।
थोड़ी नोक-झोंक
और थोड़े मन-मुटाव पर
इंसाँ ही इंसाँ को मरवाएगा।।
तन्हा-तन्हा रहेगा
रिश्तों पर धुँध छाएगी
हर ओर उदासी होगी
पर मौत से घबराएगा।।
डरेगा इंसाँ ही इंसाँ से
ख़ौफ़ इतना होगा कि
आदमी आदमी को पूजेगा
ख़ुदा को भूल जाएगा।।
बुजुर्गों से सुना था
मुल्क में ऐसा दौर भी आएगा -2
~#हनीफ़_शिकोहाबादी
