हर और एक ही समाचार है,

देश का युवा बेरोज़गार है ।।


एक एग्ज़ाम करा नहीं पाते,

ये पूरा सिस्टम ही बेकार है ।।


मज़लूम को सताया जा रहा,

और अमीरों का बेड़ापार है ।।


कहाँ कुछ भी देख पाती है

अंधी हो चुकी ये सरकार है ।।


शख़्स जो बे-मौत मर जाए,

समझो मजबूर-ओ-लाचार है ।।


हर सिम्त एक कोहराम मचा,

पर दिखता नहीं हाहाकार है ।।


तमाशा बना दिया जनता का,

टूट रहा उम्मीद का बाज़ार है ।।


मोहब्बतों को तरसते लोग,

बस नफ़रतों का कारोबार है ।।


बाज़ अँध भक्त बने बैठे हैं,

उनमें कौन सा समझदार है ??



हनीफ़`भी शामिल है उस में,

जो बेरोज़गारी का भण्डार है ।।



#हनीफ़_शिकोहाबादी✍️


Twitter--@Er_Wr_Haneef


Fb/Insta--@haneefshikohabadi