अगर अच्छा है तो हौसला दीजिए,

अगर पसंद  नहीं तो बता दीजिए ।।


यूँ पोस्ट  छोड़ कर तौहीन न करें,

आप फॉलोइंग से ही हटा दीजिए ।।


फॉलोवर्स से ग़रीब हैं ग़रीब सही,

हमारी लेखनी को न सज़ा दीजिए ।।


हम तो ठहरे छोटे से सादा इंसान,

आप अपनी हक़ीक़त बता दीजिए ।।


नफ़रत कीजिए तो खुल के कीजिए,

या फिर नफ़रतों को मिटा दीजिए ।।


#हनीफ़_शिकोहाबादी ✍️


Twitter--@Er_Wr_Haneef


Fb/Insta-- @haneefshikohabadi