हमारी खुशियों का खज़ाना माँ से है,
ऐ लोगों जन्नत में ठिकाना माँ से है !!
जहाँ में मतलबी मोहब्बत का शोर है,
मोहब्बत का असली पैमाना माँ से है !!
आदर, सम्मान, इज़्ज़त करो उसकी,
'हनीफ़' हर सू में जगमगाना माँ से है !!
जो चाहा, जो मांगा मिला सब लोगों,
हमारी ख़्वाहिशों का ज़माना माँ से है !!
दूर रहते हो याद तो आती होगी ना,
याद में सबका हंसना-हंसाना माँ से है !!
चूम लिया करो कदम माँ के 'हनीफ़',
ऐसा ख़ुशनुमा वक़्त सुहाना माँ से है !!