दिखलाई जब तख़्ती होगी मेंरे इश्क़ की बेवफ़ा को सीने से लगाने को मचल रही होगी कल तक मुँह फेर रही थी मुझसे आज पाने को मचल रही होगी अब समेट रही होगी मेरी यादों को अपने दिल के कौने में कहीं अब तक दफ़न रखा उसको आज बाहर लाने को तड़प रही होगी ये इश्क़ मेरा सच्चा रास नहीं आया की जिससे मोहब्बत उसी ने ठुकराया अब ढूँढ रही होगी चाहत मेरी इज़हार करने को तरस रही होगी अब कहाँ वो मुझको ढूँढ सकेगी तस्वीर भी नहीं दिल में उसके मेरी अफ़सोस उसे भी कहाँ अब देखेगी रोते-रोते हाय क्या किया बोल रही होगी आज मरने पे इतना याद आ रहा काश पहले आया होता तेरी धड़कन में समाया होता जितना सिसका कहीं ज़्यादा सिसक रही होगी