लौट चलो अयोध्या हे राम,
इसकाल दुराचारी ढलते नही।
हजारों जलाओ पुतले शहर शहर मे,
लेकीन रावण कभी जलते नही।...
लौट आते है फिर से उभर कर,
कभी आसाराम बनकर।
धूल बनाते तेरे नाम को हे राम,
कभी राम रहीम बनकर।
सुनी पडी है धर्म की कोक,
तेरे सत्य के बीज उसमे पलते नही।
हजारों जलाओ पुतले शहर शहर मे,
लेकीन रावण कभी जलते नही।...
अब हर गली रावणराज आना तय है।
हमारी ही पुश्तोंको यहां हमारा भय है।
सरेआम उड़ती है अस्मतों की धज्जीयां,
हरतरफ बेबसी, रूदन की लय है।
फिर भी चूप क्यू है तू,
क्यू तेरे धनुष से बाण चलते नही।
हजारों जलाओ पुतले शहर शहर मे,
लेकीन रावण कभी जलते नही।...
कवीराज ( हणमंत यादव ).
