इश्क वाले अगर कातिल हो जाते।...
तो माटी, पत्थर के दिल हो जाते।...
खुद बन जाते खुद का सफ़र वो,
खुद ही सपनों की मंजिल हो जाते।...
घुल जाती अगर प्यालों में यादें,
साकी शराबों में शामिल हो जाते।...
तोड़के दिल कोई दिलवाला बने तो,
दिल्लगी के हम काबिल हो जाते।...
काश के जमाना संगदिल ना होता,
काश के दिल ये दिल हो जाते।...
कविराज...
