चलो आगे बढते है।...
एक सीढी तुम चढो,
एक सीढी हम चढते है।
एक कदम तुम बढो,
एक कदम हम बढते है।
चलो आगे बढते है।...
चलो आगे बढते है।...
कुछ खुबीयां इधर है,
कुछ खुबीयां उधर भी।
कुछ कमीयां इधर है,
कुछ कमीयां उधर भी।
तो आवो खुबीयोंको साथ लेकर,
हम कमीयों को छोड देते है।...
चलो आगे बढते है।...
चलो आगे बढते है।...
मै हिन्दू, मै मुसलमान।
मै गीता, मै कुरआन।
छोडे ये फिजूल की बातें,
चलो बने नेक इंसान।
तुम गीता के पाठ लगाओ,
चलो हम कुरआन पढते है।...
चलो आगे बढते है।...
चलो आगे बढते है।...
©कवीराज (हणमंत यादव)
