जुर्म करनेवाले को सजा कौन करेगा।
अपने हाथों से मौत की रजा कौन करेगा।
चने के भाव बिकता है कानून यहां,
तो अदालत के फैसले पर यकीं कौन करेगा।
गवाह, सबूत, दलील, वकील सब पैसों में आते है,
तो भला उस नंगे सच पे यकीं कौन करेगा।
अब खुद ही हथियार उठाना पड़ेगा आम इंसानों को,
उनके बहू बेटियों की दरींदों से हिफाजत कौन करेगा।
अब जाहन्नूम से भी बत्तर है हालात जिंदगी के,
ये हालात बदलने का काम कौन करेगा।
ये छुरी, ये चाकू, ये तलवार, ये बंदूक ले उठो,
जलनेवालों चलो अब तुमसे बेहतर इंसाफ कौन करेगा।
हणमंत यादव (कवीराज)
