तुम हो तो सब मंज़र,

तुम न हो तो सब बंजर।


तुम हो तो सब जगह काशी,

तुम न हो तो जैसे धरती प्यासी।


तुम हो तो सब धूप,

तुम न हो तो सब चुप।


तुम हो तो मैं कायल,

तुम न हो तो मैं घायल।


तुम हो तो मैं सबका प्यारा,

तुम न हो तो मैं आवारा ।


तुम हो तो है खुदा,

तुम न हो तो मैं खुद से जुदा ।।


@gyanverma4