तेरी आँखों की नमी
तेरे पास न होने की कमी
है ये वीरान जहां
मैं यहाँ, तू कहाँ ?
तू है इतनी दूर
मैं बहुत ही मजबूर
पूछ रहे हैं मेरे दिल औे' जां
मैं यहाँ, तू कहाँ ?
तेरी आरजू
तेरी जुस्तजू
पूछ रहा है ये आसमाँ
मैं यहां, तू कहाँ?
ये तेरे लब
जैसे हो मेरे लिए नभ
झकझोर रहे हैं मेरे अरमां
मैं यहाँ, तू कहाँ ?
#ज्ञान वर्मा
Twitter @gyanverma4
