केश अपने संवार आयी,
नैनों में बंद खुमार लायी,
अधर कि इक नर्म खाई,
कंठ में लिप्त मद गहराई।

सीने में ममता छाई,
हाथों में थाम पुरवाई,
नाभि यूं रेशम-सी खाई,
पाँव से उड़ वो इठलाई।

पंक्ति का संदर्भ लायी,
प्रीत की बन शहनाई,
बन मेरी यथार्थ कल्पना...
ज़िन्दगी में बहार आयी।