हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, 

सब ने मिलकर है यह दुनिया बनाई


किसी का रंग गोरा हुआ तो, 

तो किसी का रंग हुआ है काला


किसी का नाम श्याम रखा, 

तो किसी का नाम है राधा


किसी ने मंदिर में सर है झुकाया,

तो किसी ने गुरुद्वारे में हलवा है बटवाया


पर क्या हुआ ऐसा जिसने,

हिंदू मुस्लिम में बेर कराया?


बटवारे ने दिल है तोड़ा,

26/11 न सीने में आग लगाई


आज बबूला हुआ हिंदू भी, 

मुसलमान की भी आंखें भर आई


पर जन गन मन जब बजा सामने,

सारी कौमो ने शीश झुकाई


हिंदू भी शहीद हुआ है, 

मुसलमानों ने भी जाने हैं गवाही


भारत जैसी भूमि में, 

ऐसी परिस्थितियां है कई बार आई


हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, 

सब ने मिलकर के दुनिया बनाई


कड़वाहटे भी हो जाती है,

हो जाती है लड़ाई


पर भारत हमारा एक हमेशा,

एक हमेशा यही सच्चाई


हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, 

सब ने मिलकर के दुनिया बनाई!