मां जल्दी जागने को कहती हैं
और पापा रात में सुलाने आते हैं
मां पढ़ने बैठाती है
और पापा पढ़ाई से छुट्टी दिलाते हैं
मां खाना खिलाती हैं
और पापा वो नहीं बनने देते जो मुझे नापसंद हो
मां बड़े जल्दी डांटने लगती है
और पापा डांट से बचाने आते है
मां सिखाती है थोड़ा कम ज्यादा में काम चलाना
और पापा कभी कम या ज्यादा की नौबत नहीं आने देते
मां दांतो का ख्याल रखने को कहती है
और पापा हमेशा मेरी मनपसंद टॉफी लेकर आते है
मां हमेशा बोलकर प्यार जाता देती है
और पापा मेरे घर से निकलने पर पीछे मुड़कर मुझे नहीं देखते


