ले चल रे माझी, मुझे ले चल रे माझी

मुझे ले चल उस पार जाना

मै तो नदी हूँ छोटी, तू तो सागर बड़ा सा

मिला कर ले चल माझी, मुझे ले चल उस पार जाना


ले चल रे माझी, मुझे ले चल रे माझी

मुझे ले चल उस पार जाना

मै तो पतवार हूँ तेरी , तू तो प्यार नौका का

बैठा कर ले चल माझी, मुझे ले चल उस पार जाना


ले चल रे माझी, मुझे ले चल रे माझी

मुझे ले चल उस पार जाना

मै तो लहर करुणा की, तू तो है शूरवीर नाविक

करा दे पार ये सागर माझी, ले चल उस पार जाना