चलो ले चलो चाँद


चलो ले चलो चाँद पर तुम मुझे

मुझे धरती पर ,कही जाना नहीं

मैं तो हैरान हूं देखकर खुद मुझे

अब कुछ पाने की चाहत भी नहीं


तू ये जाने और ये माने 

मैं तुझ मे हूं कही और तू मुझ में हैं कहीं

क्या से क्या हो गई मे तेरे प्यार में

कहती हूँ कि तू रह पाएगा ना अब कहीं


मेरी साँसे अब तेरी साँसों से जुड़ीदिल भी अब सिर्फ तेरा हो चुका हैं कहीं

तू ही है मेरे हर प्रश्न का सिर्फ एक उत्तर

मैं जिंदा हूँ या नहीं अब ये जानती ही नहीं


तू ना हो तो घबरा जाता सा है मन

दोनो आँखे तुझे खोजती हर कहीं

मेरा ही है तू बोल दे एक बार

नहीं तो खो जाऊँगी मैं कहीं