आज़ाद कर दिया आज
सारे गायों और पंछियों को..
क्योंकि;
गाँव अब वीरान है
शहर जाने के पश्चात
कोई लौटा ही नहीं...
सड़कें है उनके लौटने के लिए
किंतु;
गाँव अब जर्जर हो चला है
और
लौटने वाला भी मानव नही
होगा
वो एक व्यापारी होगा
जो गाँव की जमीन बेचकर
शहर को लौट जाएगा।।
_अंकिता

