ख़ुदा तू मिले कहीं तो तेरा हाल पूछूं
जो ज़ेहन में हैं मेरे वो सवाल, पूछूं ।
मैं समंदर था तो मैं प्यासा ही रहा
तू तो दरिया था तू क्यों है बेहाल, पूछूं ।
मालूम था हमें कि वक़्त टिकता नहीं कभी
घड़ी पर लगे क्यूं बेवजह ये इल्ज़ाम, पूछूं ।
चेहरे बदल बदल कर मिलते हैं यहां लोग
जिससे मिले सुबह क्या उसी से मिले शाम, पूछूं ।
एक घर की तलाश में निकला हूं मैं घर से,
क्या होगा इस सफर का अंजाम, पूछूं ।
