#विश्व_जल_दिवस
सुनो
पानी
तुमसे एक सवाल पूछूं
जब तुम नहीं रहोगे
और ये दुनिया
तुम्हारे न होने का
शोक मना रही होगी
तब क्या तुम
मेरी आंखों के कटोरों में
आ जाओगे कुछ बूंद बनकर
कि मैं कर सकूं साफ
गंदे पड़े फर्श
और मांझ सकूं
जूठे बर्तन
तुम्हारे न होने के दुःख में
जब नम होंगी आंखें
तो शायद
भीग जाएं
मेरे प्यास से सूखे होंठ ।।
#save_water_save_life
~गुंजन

