मेरी कल्पना ही मेरा यथार्थ है
उकेर देती हूं जिसे
मैं जीवन के कैनवास पर
मेरे चित्रों में
होती नहीं किस्मत के जैसी लकीरें
वो बने हैं
करीने से सजाए गए
शब्दों से
और उनमें भरे हैं
रंग भावों के
प्रकृति के
और प्रेम के ।।
मैंने अपनी कल्पना में
छुपा ली हैं
अपने बचपन की कहानियां
अब जब वो बचपन नहीं रहा
न उन कहानियों के साथ
गूंजती हुई आवाज़ ही है
तो मैं लगाती हूं
गोते अपनी कल्पना में
और मिलके सब किरदारों
से चली आती हूं
लेके अपने थैले में
थोड़ा सा बचपन ।।
~गुंजन

