कुछ पौधे
अपने आप ही उग जाते हैं।
बिना किसी के रोपे
बिना पानी, बिना खाद
वो बढ़ते जाते हैं
अनवरत
और बन जाते हैं
विशालकाय
वृक्ष ।।
वो नहीं मांगते तुमसे
अपने हिस्से की धरती,
सूरज, हवा, आकाश ।
वो बस इतना चाहते हैं
कि जब तुम देखो
ऐसे किसी पौधे को
बढ़ते हुए ।
तो मत कुचलना
अपने पैरों तले
उसके जीने का
अधिकार ।।

