बेमतलब के रिश्ते कहीं मिल जाए तो बताना
वो ऐसा है
आज तक उन्हें हमने देखा नहीं है
मतलब के रिश्ते तो सरे बाज़ार बिकते हैं
इधर उधर
हर मोड़ मुखौटा पहने दिखते हैं
मतलब निकलते ही बेरंग, बेवफा, बेस्वाद
बस
पल भर में हो जाता है कई वादों का अवसाद
बंधन के धागे मतलब में तर होते हैं
पर
बिन धागे के रिश्ते भी बेफिक्र कहाँ होते हैं
प्रेम का धागा तो ना दिखे ना सुनाए
और
नुमाइश वाले धागे रात से सुबह ना निभाए
बेमतलब के रिश्ते कहीं मिल जाए तो बताना
वो ऐसा है
मतलबी रिश्तों को हँसते हमने देखा नहीं है...

