कल तुम्हें ख़्वाब में देखा,
सफेद चादर ओढ़े शांत लेटे हुए,
आँखें बंद पर लब खुले हुए,
गोया अब बोल ही दोगी,
छुपे हुए राज़ खोल ही दोगी,
नज़रें घुमा दोगी, शायद थोड़ा मुस्कुरा दोगी,
हर कोई इस जहाँ में तन्हा ही तो है,
चुनांचे तन्हाई का गम नहीं,
मगर यादों का बोझ,
तन्हा उठाना भी मुम्किन नहीं-
©गुमनाम लखनवी