पिछले कई दिनों से,

बहुत चैन से सो रहा हूं,

रात में उठ रहा हूं,

लघु शंका के लिए,

X पोस्ट्स चेक कर रहा हूं,

POK वापस आया कि नहीं,

दुनियां का नक्शा बदला कि नहीं,

सुबह सुबह फिर चेक करता हूं,

क्या शुरू करूं अबकी बारी,

K2 एक्सपीडिशन की तैयारी,

मुंबई से स्वात घाटी का सेल्फ ड्राइव,

फिर K2 के सफर का फेसबुक लाइव,

करता हूं गुहार,

अरे भारत सरकार,

ख़त्म करो इंतेज़ार,

निकाल दो दुश्मन का ग़ुबार

जब अपने देश के उस टुकड़े पर ,

जोर से भारत माता की जय बोलेगा,

वोह सुबह कभी तो आएगी,

जब POK पर तिरंगा लहराएगा।