आज फिर टोकते हुऐ बोली तुम्हारी तस्वीर,

यह गलत है, वो सही था,

सही ग़लत का भेद मैं,आज भी नहीं समझ पाया,

न समझने की कोशिश की,

क्योंकि हर मोड़ पर तुम थे,

सही राह बताने के लिये,

अब वो मोड़ पीछे छूट गए हैं,

पर आवाज़ अब भी आती है, जब कोई नया मोड़ आता है। -© गुमनाम लखनवी