तुहारे जाने के बाद,
आज पहली बार फूल खिले हैं,
फूल ने कहा चमन उजाड़ लग रहा है,
सब ठीक तो है?
क्या बताऊं उस को,
वो समझ गया और हंस कर बोला,
मैं वही फूल हूँ ,
जो पिछले साल भी खिला था,
पर बदन अलग था, आज अलग ह
आगे अलग होगा, पर चमन यूं ही गुलज़़ार रहेगा,
यही कुदरत का दस्तूर है,
इसके आगे सब मजबूर है.
-© गुमनाम लखनवी
