हैवानियत की इंतहा,
दरिंदगी की पराकाष्ठा,
सब कुछ बेलगाम,
दिल बोझिल है घायल है,
जब से देखा,
हादसा ए पहलगाम,
ऐ ख़ुदा,
क्या सोचता है तू ?
क्या है तेरा इन्साफ ?
क्या तुझे भी रोना ,
आता है ?
अपने बनाए बंदों की,
दरिंदगी देख,
इंसानियत शर्मसार है,
तेरी ऐसी खुदाई पर,
कुछ तो बोल,
दे दे सफ़ाई,
ये तेरे बंदे नहीं हैं,
जिन्होंने दिया,
अंजाम ए पहलगाम,
नहीं तो इंसानों का भरोसा,
खत्म हो जाएगा,
तुछ पर और तेरी खुदाई पर,
हे खुदा.......
-गुमनाम लखनवी