पढ़ने वाले को लगता है,

चंद पंक्तियां, जिन्हें हम नज़्म/कविता कहते हैं,

उसके लिए ही लिखी गई हैं,

हकीक़त तो यह है,

यह कवि/शायर की कल्पना/तसव्वुर है,

और खूबसूरती ये है कि पढ़ने वाले को लगता है,

कि ये तो उसके लिये है, उस का ही दर्द है,

उसी का फसाना है , पर शायर ने कैसे जाना है?

-© गुमनाम लखनवी