यूं तो बहुत कुछ है आस पास,

फिर भी दिल रहता है उदास,

खोया रहता हूं उलझनों में,

ढूंढता हूं तुम्हे गुजरे लम्हों में,

सब कुछ उम्दा दिखने का,

ढकोसला स लगता है,

हकीक़त तो ये है कि तुम बिन ,

जीना अब नामुमकिन सा लगता है,

- गुमनाम लखनवी