चलो कुछ रूमानी ( romantic) हो जाते हैं,

कुछ गाते हैं, गुनगुनाते हैं,

यादों की बर्फीली चादर ओढ़,

पलकों के शामियाने में,

ख़्वाबों की सेज़ पर,

कुछ लम्हें यूँ ही, साथ साथ बिताते हैं,

छोड़ फ़िक्र दुनियां की, एक नई दुनियां बसाते हैं,

इस रूहानी(Platonic )इश्क़ की इबादत में,

कुछ अश्क़ साथ साथ बहाते हैं,

चलो कुछ रूमानी हो जाते हैं.

© गुमनाम लखनवी