क्या कोई और बैंक डूब गया क्या ?
या कोई इन्वेस्ट बैंकर ,
म्यूचुअल फंड मैनेजर ,
ने किया गबन ?
या फिर कोई और ,
निर्भया चढ़ी बलि,
नहीं "गुमनाम" ,
खबर ये मिली,
के एक आस्था के मंदिर ,
जिसकी आस्था ,
बैंक और म्यूचुअल फंड से ,
है बहुत ही ज्यादा ,
जहां लोग ,
जमा करते हैं खुद को
जीवन को बढ़ाने को,
ट्रस्टी ने खेला
ऐसा घिनौना खेल,
मर्यादा और मानवता के सारे,
मापदंड हो गए फेल,
एक विश्वस्तरीय आरोग्य मंदिर में,
जिसके पास है शल्य चिकित्सा के,
आधुनिकतम वैज्ञानिक यंत्र,
वहां तांडव कर रहा था तंत्र,
वहां मिले हैं,
चंद खोपड़ी और कंकाल,
और 1500 करोड़ का गबन,
ट्रस्टी फुर्र हो गए फॉरेन,
ऐसा है एक हॉस्पिटल का हाल,
सूंघ गया सांप,
खबर सुनकर मेरी भी ,
रूह गई थी कांप ,
नहीं जा रही है अंदर,
आज की ये ताजा खबर.
- गुमनाम लखनवी