कोई मेला लगा है परबत पर सब्ज़ाज़ारों पर चढ़ रहे हैं लोग टोलियाँ कुछ रुकी हुईं ढलानों पर दाग़ लगते हैं इक पके फल पर दूर सीवन उधेड़ती-चढ़ती, एक पगडंडी बढ़ रही है सब्ज़े पर ! चूंटियाँ लग गई हैं इस पहाड़ी को जैसे अमरूद सड़ रहा है कोई !