नज़्म
उससे मोहब्बत मुश्किल है
यानी मोहब्बत मुश्किल है
उसको साथ भी रक्खा मैंने
फिर भी मोहब्बत मुश्किल है
कब तक कोई रस्ता देखें
यारों मोहब्बत मुश्किल है
पूछा तो ये कहती हैं वो
जाओ मोहब्बत मुश्किल है
लड़की मियॉं ख़ुदा ख़ैर करे
देखो मोहब्बत मुश्किल है
गुस्सा उसका कितना प्यारा
चल हट मोहब्बत मुश्किल है
कोई तो समझाओ उसको
सच में मोहब्बत मुश्किल है
वो हॅंसकर कहती हैं मुझसे
गुलशन मोहब्बत मुश्किल

