क्या हुआ यार नज़रें मिलाने के बा'द
इश्क़ हो ही गया मुस्कुराने के बा'द
मैं ख़ुदा को भुला दिल लगाने के बा'द
वो चला भी गया दिल दुखाने के बा'द
सोचता हूं मगर कह न पाया कभी
वो गया भी तो रिश्ता निभाने के बा'द
क्या पता कौन जाने वो ख़ुश तो है ना
अपने रस्ते से मुझको हटाने के बा'द
मुक्कमल हो गई मेरी भी हर ग़ज़ल
यार उसके ग़ज़ल गुनगुनाने के बा'द
