ओ फूलन फिर तुम कब वापस आओगी

फिर से तुम कब हथियार उठाओगी

अब हर शहर बन रहा है दलित बस्ती

तुम फिर से कब चंबल दोहराओगी

ओ फूलन फिर तुम कब वापस आओगी


खुलेआम लूटी जा रही है बेटियों की अस्मत

खुलेआम घोंटी जा रहीं हैं बेटियों की किस्मत

अब भी तुम कब तक खुद को छुपाओगी

ओ फूलन फिर तुम कब वापस आओगी

ओ फूलन फिर तुम कब वापस आओगी


देश में रोज एक शहर बन रहा है जालौन

मणिपुर, बंगाल से लेकर बिहार तक में हो रहा है बेटियों के साथ कुकर्म

सरकारें सभी गुनाहगारों को ठाकुर समझकर रहीं है छोड़

अब बेटियां अपनी जिंदगी जीने से रहीं है गर्दन मोड़


फूलन तुम बिन बेटियों का जीना अब दुश्वार हो गया है

अब सारा जमाना बेटियों के लिए खूंखार हो गया है


इतनी नाराजगी भी अपने बच्चों से अच्छी नहीं फूलन

उम्मीद है कि अब तुम जल्द वापस आओगी

फिर से तुम बेटियों के लिए ढाल बन जाओगी

इस बार इन हुक्मरानों पर तुम चंबल दोहराओगी

उम्मीद करता हूं फूलन, तुम जल्द वापस आओगी

तुम जल्द वापस आओगी

तुम जल्द वापस आओगी