( बाप ही तो है )
गोदी में लेकर दुलार किया
हाथो में लेकर झुलाया
कांधे पर बैठा कर जिसने
राहें दिखाई वो बाप ही तो है ,
फिक्र न जाने ये कैसी
रोज की मेहनत दो वक्त की रोटी पाई
परिवार की खातिर जिसने
दो रोटी में से एक ही पाई
वो बाप ही तो है ,
सफर छोड़ अपना तुझको घुमाया
तुझको सारी दुनिया दिखाई
जो हंसते थे कभी ठहाको में
गुम हंसी लौट न पाई जिसकी
वो बाप ही तो है ,
जाते जाते तेरा सहारा नही
लाठी जिसके हाथ में थी
तू अगर जो साथ होता
लाठी की क्या औकात थी
गिरा सके ना कोई बाप को
वो बेटा बन जा तू
सलामत रखे तुझे हर बला से
दुआ देकर जो सम्मान से मरा
वो बाप ही तो है ।
- गुड्डू मुनीरी ( सिकंद्राबादी )

