[ कक्षा ]
तू मुझे अपनी पेंसिल दे दे
दे दे यार , दे , दे, दे तो
एक काम कर तू
ये छोटी वाली ले ले
ये मुझे दे दे, दे दे ।
मैदम ये मुझे मार रहा है
नही मैने नही मारा ,
मैदम मारा है
नही मैने नही मारा ।
चलो बच्चो अपनी अपनी
नोट बुक लाओ
पहले तुम आओ ,
इसके बाद तुम
अब तुम
तुम रुको
तुम आओ ।
- गुड्डू मुनीरी (सिकंदराबादी)

